छत्तीसगढ़: पिता-पुत्र ने की नाबालिग की हत्या, सुसाइड दिखाने की कोशिश नाकाम: Gumdideeh murder case

Gumdideeh murder case: भानुप्रतापपुर। दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम गुमडीडीह में दो महीने पहले हुए नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि नाबालिग की हत्या पिता-पुत्र ने मिलकर की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला क्या है?

22 जून 2025 को ग्राम गुमडीडीह में एक पेड़ के नीचे नाबालिग देवलू राम सोरी का शव बरामद हुआ था। उसके गले में गमछे का फंदा था और गमछे का दूसरा सिरा पेड़ की डंगाल पर लटक रहा था। गमछा फटने से शव नीचे गिरा हुआ था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।

पुलिस जांच में सामने आया सच

जांच में पता चला कि मृतक का आरोपी की बेटी से प्रेम संबंध था। इसी बात से नाराज होकर पिता-पुत्र ने नाबालिग की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछे से पेड़ पर टांग दिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया –

श्याम लाल गोटा (42 वर्ष) पिता सुखूराम गोटा

भूपेंद्र गोटा (22 वर्ष) पुत्र श्याम लाल गोटा


दोनों ग्राम गुमडीडीह निवासी हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन