कोंडागांव: टेंट में दौड़ा करंट, कबड्डी खिलाड़ी समेत 3 की दर्दनाक मौत ।News4u36

कोंडागांव: टेंट में दौड़ा करंट, कबड्डी खिलाड़ी समेत 3 की दर्दनाक मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम रावसवाही (थाना विश्रामपुरी) में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कबड्डी मैच के दौरान अचानक आए आंधी-तूफान से टेंट 11 केवी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज विश्रामपुरी अस्पताल में जारी है।

हादसा कैसे हुआ?

शनिवार रात करीब 9:30 बजे कबड्डी मैच चल रहा था। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। तभी अचानक आंधी-तूफान शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का टेंट 11 केवी बिजली लाइन के ठीक सामने लगाया गया था। आंधी के चलते टेंट बिजली लाइन से टकरा गया और करंट फैल गया।

इस हादसे में 6 लोग झुलस गए। सभी को तुरंत निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों में कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल

जानकारी के अनुसार मृतकों में 24 वर्षीय रतन नेताम भी शामिल है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और होनहार कबड्डी खिलाड़ी व टीम लीडर था। उसकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

परिजनों का आरोप और मुआवजे की मांग

मृतक के परिजनों ने इस हादसे के लिए आयोजन समिति को जिम्मेदार ठहराया है।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य रामचरण शोरी ने सरकार से मृतकों और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से भी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन