June 25, 2026
https://news4u36.in/kapil-sharma-baburao-controversy/
Advertisement Banner

Kapil Sharma Baburao controversy: मुंबई। कपिल शर्मा का लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अब विवादों में घिर गया है। हाल ही में अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘जॉली LLB 3’ के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। इस दौरान कॉमेडियन कीकू शारदा ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ के मशहूर कैरेक्टर बाबूराव का लुक और अंदाज अपनाया।

इस पर बाबूराव के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की कानूनी टीम ने नेटफ्लिक्स और शो की प्रोडक्शन कंपनी को नोटिस भेजा है।

कीकू शारदा को बाबूराव बनाना पड़ा महंगा

फिरोज नाडियाडवाला ने आरोप लगाया है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ और नेटफ्लिक्स पर उनके बिना अनुमति बाबूराव के किरदार का इस्तेमाल किया गया। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अक्षय कुमार वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जिसमें कीकू शारदा बाबूराव के रूप में नजर आए। इस प्रोमो को लेकर निर्माता ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

फिरोज ने कहा, “बाबूराव सिर्फ एक कैरेक्टर नहीं है, यह ‘हेरा फेरी’ की जान है। यह किरदार हमारी मेहनत का परिणाम है और इसे बिना अनुमति कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता। परेश रावल ने इसे अपने दिल और आत्मा से तराशा है।”

नोटिस में मांगी गई 25 करोड़ की रकम और माफी

फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो के निर्माताओं से कहा है कि वे बाबूराव वाले कंटेंट को दिखाना या बांटना तुरंत बंद करें। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया, प्लेटफॉर्म और अन्य चैनलों से भी हटाना होगा।

इसके अलावा, कपिल शर्मा और उनकी टीम को 24 घंटे के भीतर लिखित माफी मांगने और बिना अनुमति फिर से इस्तेमाल न करने का वादा करने को कहा गया है।
नोटिस में 2 दिन के अंदर 25 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो फिरोज सिविल और क्रिमिनल कानूनी कार्रवाई करेंगे।

फिरोज की वकील सना रईस खान ने कहा कि यह चोरी कमर्शियल फायदे के लिए की गई है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन