CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की कार्रवाई तेज : CGPSC scam ।News4u36

CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की कार्रवाई तेज : CGPSC scam

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

CGPSC scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती परीक्षा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को CBI टीम ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया।

पूर्व परीक्षा नियंत्रक और डिप्टी कलेक्टर पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, CBI ने आरती वासनिक के साथ ही डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित सुमित ध्रुव और अन्य तीन आरोपियों से लंबी पूछताछ की। इसके बाद पांचों को हिरासत में लेकर शुक्रवार को विशेष कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि सुमित, CGPSC के पूर्व सचिव का पुत्र है।

पहले भी हो चुकी पूछताछ

इससे पहले दिसंबर 2024 में भी CBI ने आरती वासनिक से पूछताछ की थी। वहीं अब जांच एजेंसी ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है और आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

कैसे शुरू हुआ मामला

पिछले वर्ष जुलाई में CBI ने 2020 से 2022 के बीच हुई CGPSC परीक्षाओं की जांच अपने हाथों में ली थी। इन परीक्षाओं में डिप्टी कलेक्टर, DSP और अन्य वरिष्ठ सरकारी पदों पर चयन के दौरान पक्षपात और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे।

अब तक की जांच

CBI की जांच में आधा दर्जन से अधिक आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

अब पूर्व परीक्षा नियंत्रक और चयनित अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

माना जा रहा है कि आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन