June 28, 2026
disha-patani-house-firing-upstf-encounter-goldy-brar-gang-threat
Advertisement Banner

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। इस घटना में शामिल दो शूटरों अरुण और रविंद्र को उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UPSTF) ने गाजियाबाद में एनकाउंटर में मार गिराया।

लेकिन, इस पर गोल्डी बरार गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बदला लेने की धमकी दी है।

रोहित गोदारा ने क्या कहा?

गोदारा ने फेसबुक पर लिखा –

“ये एनकाउंटर हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। ये ढेर नहीं बल्कि शहीद हुए हैं। इन भाइयों ने धर्म के लिए बलिदान दिया है। इसमें चाहे कितना भी पैसा और पावर वाला शामिल हो, हम माफ नहीं करेंगे।”


उसने यह भी आरोप लगाया कि “सनातन धर्म की आड़ में धंधा चल रहा है, और समय आने पर सबको जवाब दिया जाएगा।”

क्या है दिशा पाटनी के घर गोलीबारी का मामला?

11-12 सितंबर 2025 की रात को दिशा पाटनी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।

जांच में पता चला कि हमलावर बरेली के अलग-अलग होटलों में ठहरे थे।

17 सितंबर को UP STF, दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शूटर अरुण और रविंद्र एनकाउंटर में मारे गए।

दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था और वे गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे।

अभी भी गैंग के दो शूटर नकुल और विजय फरार हैं।


विवाद की जड़ क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, जो पूर्व आर्मी ऑफिसर रही हैं, ने जुलाई-अगस्त 2025 में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इंस्टाग्राम पर एक टिप्पणी की थी।

इस टिप्पणी को संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ अपमान समझा गया।

बाद में खुशबू पाटनी ने सफाई दी कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया है और धर्म का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था।

इसी विवाद से नाराज होकर गोल्डी बरार गैंग ने हमला करवाया बताया जा रहा है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन