दुर्ग: स्कूल में घुसे नशेड़ी, साइकिल चोरी करते पकड़े गए: Bicycle stolen in school Durg

Bicycle stolen in school Durg: दुर्ग: जिले के ग्राम तितुरडीह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार, 13 सितंबर को चार नशे में धुत युवक स्कूल कैंपस में घुसे और एक छात्र की साइकिल उठाकर भागने लगे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, नशे में होने के कारण चोर लड़खड़ाते हुए साइकिल ले जा रहे थे। चोरी की जानकारी मिलते ही छात्रों ने दौड़कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चौथा आरोपी मौके से भाग गया, जिसे बाद में बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

स्कूल के शिक्षक कैलाश बनवासी ने बताया कि सुबह पीटी के बाद छात्रों को थोड़ी देर का ब्रेक मिला था। इसी दौरान संदिग्ध युवक स्कूल में आए और शिक्षकों और छात्रों से पैसे मांगने लगे। उन्होंने कहा कि उनके रिश्तेदार का रेलवे ट्रैक पर एक्सीडेंट हो गया है और अंतिम संस्कार के लिए पैसे चाहिए। स्पोर्ट्स टीचर ने उन्हें समझाकर बाहर कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद वे वापस आए और मौके का फायदा उठाकर साइकिल उठाकर भागे।

छात्रों ने चोरों को भागते देख तुरंत पीछा किया और तीन को पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन