कलेक्टर से मिलने गईं छात्राएं भड़कीं, स्कूल मर्जिंग पर गरियाबंद में हंगामा ।News4u36

कलेक्टर से मिलने गईं छात्राएं भड़कीं, स्कूल मर्जिंग पर गरियाबंद में हंगामा

Mkyadu
2 Min Read

गरियाबंद। फिंगेश्वर से करीब 65 किमी दूर से आई 100 से अधिक छात्राएं आज कलेक्टर कार्यालय पहुंची, ताकि अपनी समस्या का समाधान मांग सकें। लेकिन, कलेक्टर ने छात्राओं से मिलने से इनकार कर उन्हें दरवाजा दिखा दिया। छात्राएं कलेक्टर का रास्ता रोककर अपनी बात रखने की कोशिश करती रहीं, लेकिन वहां तैनात कर्मचारियों ने उन्हें हटाकर कलेक्टर के निकलने का रास्ता बना दिया। इस घटना से छात्राएं और उनके अभिभावक काफी नाराज़ हो गए।

तत्काल ही जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने मोर्चा संभालते हुए छात्राओं का ज्ञापन लिया। छात्राओं ने सवाल उठाया कि फिंगेश्वर मुख्यालय में स्थित 425 दर्ज संख्या वाले कन्या उच्चतर विद्यालय को किस नियम के तहत 225 दर्ज संख्या वाले बालक उच्चतर विद्यालय में मर्ज किया गया। डीईओ ने बताया कि यह मर्ज नियम के अनुसार किया गया है, लेकिन उन्होंने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। इसके बजाय छात्राओं को स्थानीय स्तर पर समाधान निकालने की बात कहकर विदा कर दिया गया।

छात्राओं की प्रमुख मांगें:

कन्या उच्चतर विद्यालय को पुनः पृथक किया जाए।

लड़के और लड़कियों को अलग-अलग स्कूल में पढ़ने की व्यवस्था बहाल की जाए।

स्कूल मर्ज करने का नियम स्पष्ट रूप से छात्राओं व अभिभावकों को बताया जाए।

शिक्षा गुणवत्ता पर असर न पड़े, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए।


विरोध का कारण

शाला शिक्षा समिति की प्रमुख संतोषी श्रीवास्तव ने बताया कि कन्या उच्चतर विद्यालय को बालक उच्चतर विद्यालय में मर्ज करने का कदम पूरी तरह अनुचित है। छात्राएं एक साथ पढ़ने के कारण पढ़ाई पर असर महसूस कर रही हैं। छात्रा ईश्वरी साहू ने साफ कहा कि यदि नियम विरुद्ध मर्जिंग को नहीं रोका गया तो वे स्कूल नहीं जाएंगी।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन