खैरागढ़: गणेश विसर्जन के दौरान युवक की हत्या : Deepak Yadav murder Khairagarh ।News4u36

खैरागढ़: गणेश विसर्जन के दौरान युवक की हत्या : Deepak Yadav murder Khairagarh

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Deepak Yadav murder Khairagarh: खैरागढ़। गणेश विसर्जन के पावन पर्व पर जिले में जश्न के बजाय मातम छा गया। खैरागढ़ और छुईखदान क्षेत्रों में दो अलग-अलग खूनी संघर्ष की घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पहली घटना खैरागढ़ नगर में हुई, जहां गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दीपक यादव (21 वर्ष), निवासी दाऊचौरा को चाकू से हमला कर कमर व हाथ में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। लहूलुहान युवक को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी है।

दूसरी घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम विचारपुर में हुई। पुरानी रंजिश के चलते पिताम्बर जंघेल (30 वर्ष) ने लेखराम महार (40 वर्ष) के सिर पर पत्थर से हमला किया। गंभीर रूप से घायल लेखराम ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल छुईखदान में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इन दोनों गंभीर घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। गणेश विसर्जन के उल्लास के बीच हुई ये वारदातें पूरे क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना रही हैं। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन