फाइनली ‘तारक मेहता’ शो में दया बेन की होगी एंट्री!प्रोड्यूसर असित मोदी ने किया कंफर्म..

Dayaben's return in Tarak Mehta show confirmed

दर्शकों का सबसे चहेता शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हालही में अपनी जर्नी के 15 साल पूरे कर लिए हैं.इस शो का हर एक किरदार दर्शकों का काफी फेवरेट है, खासतौर पर ‘दयाबेन’ जिनके अभिनय से दर्शकों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी झलकने लगती है।

लेकिन पिछले कई साल से दयाबेन का किरदार शो से अलग हुआ है.तब से शो में थोड़ा रूखापन झलकने लगा है, दरअसल ‘दयाबेन’ की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी ने शो से मैटरिनीटी ब्रेक लिया हुआ था. तभी से सभी फैंस बेसब्री से अपने इस फेवरेट किरदार के शो में लौटने का इंतजार कर रहे हैं,इसी बीच खबर आई है कि फैंस की दुआ कबूल होने वाली है, ‘दयाबेन’ जल्द ही फिर से शो में वापसी करेंगी।

 तारक मेहता शो में दयाबेन की वापसी हुई कंफर्म(Dayaben’s return in Tarak Mehta show confirmed)

Tarak Mehta शो हर घर में देखा जाने वाला सबका चहेता शो है,जिसे देखकर लोग खुशी से ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं, यही वजह है कि Tarak Mehta ka ooltah chashma शो दिनो दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 शो ने जहां अपने पंद्रह साल पूरे किए,वैसे ही इसके प्रोड्यूसर असित मोदी ने दर्शकों को तगड़ा तोहफा दे दिया है, दरअसल असित ने दिशा वकानी यानी दयाबेन की शो में वापसी को कंफर्म कर दिया है. एक स्पेशल इवेंट के दौरान शो की अच्छी और सफल जर्नी का रिकैप दिखाया गया था, उसी दौरान असित मोदी ने अनाउंसमेंट किया की दयाबेन शो में वापसी करेंगी।

हालांकि दयाबेन की शो में वापसी होगी ये दावे पिछले छह साल से चलते आ रहे हैं. किंतु इस बार खुद मेकर्स ने इसपर मुहर लगाई है की दयाबेन शो में लौटेंगी।

दिशा वकानी की शादी(Disha Vakani’s wedding)

बता दें 24 नवंबर 2015 को दिशा वकानी और बिजनेसमैन मयूर पाडिया शादी के बंधन में बंधे थे. इनकी अरेंज मैरिज हुई थी. जिसके बाद साल 2017 में दोनों की एक बेटी के माता पिता बने. इसी के बाद से एक्ट्रेस ने शो से मैटरनिटी लीव ले ली थी.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन