सूरज बड़जात्या की 'प्रेम की शादी' में आयुष्मान खुराना बने नए प्रेम, सलमान खान की जगह ली ।News4u36

सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम की शादी’ में आयुष्मान खुराना बने नए प्रेम, सलमान खान की जगह ली

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

सूरज बड़जात्या और सलमान खान का रिश्ता बॉलीवुड में खास रहा है। सलमान को ‘प्रेम’ बनाने का क्रेडिट सूरज बड़जात्या को ही जाता है। उनकी फिल्म हम आपके हैं कौन ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। अब सूरज अपनी नई फिल्म प्रेम की शादी बनाने जा रहे हैं, लेकिन इसमें सलमान नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।

नाम वही, कहानी नई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम प्रेम की शादी ही रखा गया है, लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल अलग होगी। सूरज ने आयुष्मान के लिए एक नई और मॉडर्न दुनिया बनाई है। निर्देशक का मानना है कि आज की पीढ़ी के लिए ‘प्रेम’ के किरदार को नए अंदाज में पेश करना जरूरी है।

कब और कहां होगी शूटिंग?

पहले खबरें थी कि फिल्म बंद हो गई है, लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि शूटिंग इसी साल अक्टूबर से शुरू होगी। पहला शेड्यूल मुंबई में होगा। अंधेरी के चित्रकूट ग्राउंड्स और मीरा रोड के एलोरा स्टूडियो में 5 बड़े सेट तैयार किए जा रहे हैं।

शरवरी वाघ होंगी हीरोइन

आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म में शरवरी वाघ नजर आएंगी। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। शरवरी की मासूमियत और संवेदनशीलता को देखकर सूरज ने उन्हें इस रोल के लिए चुना है।

आयुष्मान की दूसरी फिल्म का भी इंतजार

आयुष्मान की एक और फिल्म थामा का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें आयुष्मान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। थामा 17 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन