धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला करेलीबाड़ी चौकी क्षेत्र का है।
घटना कैसे हुई?
प्रार्थी ललेश बंजारे (निवासी ग्राम हसदा) ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन पुष्पा मारकंडे की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही करेलीबाड़ी चौकी प्रभारी और टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान जगन्नाथ जांगड़े (67 वर्ष, निवासी ग्राम हसदा, थाना कुरूद, जिला धमतरी) के रूप में हुई।
आरोपी ने क्यों की हत्या?
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसका मृतिका पुष्पा से प्रेम प्रसंग था, लेकिन उसे शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी शक और गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 127/25 धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
चौकी प्रभारी करेलीबाड़ी एवं टीम की तत्परता से मामले का तुरंत खुलासा हो गया और आरोपी गिरफ्तारी से बच नहीं सका।
