जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: Delhi CM Rekha Gupta Attacked ।News4u36

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: Delhi CM Rekha Gupta Attacked

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइंस स्थित सीएम ऑफिस में हुई, जहां शिकायत सुनते समय एक युवक ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी की पहचान राजेश खिमजी सकरिया (उम्र 41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

घटना कैसे हुई?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कागज लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा और अचानक ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने सीएम का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल से सिर टकराने पर रेखा गुप्ता को चोट लगी। आरोपी ने धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की भी कोशिश की।

सीएम की हालत

डॉक्टरों की टीम ने रेखा गुप्ता की जांच की है और वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि सिर पर चोट लगी है। दिल्ली सरकार ने कहा कि जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और तरीका बदला जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया और आधार कार्ड पर उसका पता कोठारिया रोड, गोकुल पार्क-2, राजकोट (गुजरात) दर्ज है। पुलिस आरोपी के हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है और राजकोट पुलिस को भी सूचना दी गई है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हमला लोकतंत्र पर हमला है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आरोपी किसी हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने X (ट्विटर) पर लिखा – “लोकतंत्र में असहमति की जगह है लेकिन हिंसा की नहीं। उम्मीद है दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”


बड़ा सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गुजरात का रहने वाला यह शख्स दिल्ली की मुख्यमंत्री से क्यों मिला और हमला क्यों किया? पुलिस की जांच से ही इसके पीछे की साजिश और वजह सामने आएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन