रायगढ़: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को आजीवन कारावास ।News4u36

रायगढ़: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को आजीवन कारावास

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खाना नहीं बनाने की बात पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने आरोपी पति पुलुराम कुम्हार (65 वर्ष) को आजीवन कारावास और 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

मामला कैसे हुआ?

अभियोजन के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2023 की रात की है। रूपडेगा निवासी पुलुराम कुम्हार और उसकी पत्नी सुकरी बाई के बीच खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पुलुराम ने पत्नी को हाथ-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुकरी बाई की मौत हो गई।

अगले दिन सुबह महिला का भाई घर पहुंचा तो बहन खाट पर मृत अवस्था में मिली। उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। मोहल्लेवालों से पूछताछ में पता चला कि रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

कोर्ट का फैसला

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने उसे धारा 302 के तहत हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन