बिलासपुर में आरक्षक पर जानलेवा हमला, स्कूटी सवार युवकों की गुंडई

बिलासपुर। शहर में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात स्कूटी सवार युवकों ने आरक्षक पर जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना उस समय हुई जब आरक्षक घर के बाहर खड़ी अपनी कार में बैठकर परिवार का इंतजार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, कश्यप कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। मंगलवार रात कॉलोनी के ही हिमांशु वर्मा ने स्कूटी से उनकी कार को टक्कर मार दी। जब आरक्षक ने सावधानी से गाड़ी चलाने की बात कही तो हिमांशु ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथी आयुष वर्मा व धीरज प्रजापति को बुला लिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट की और सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी युवकों ने धक्का-मुक्की की और मौके से फरार हो गए। घायल आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन