भिलाई: नौकरी के नाम पर पैसे लेने वाली महिला पुलिसकर्मी बर्खास्त

भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी (उर्फ मोनिका गुप्ता) को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में यह साबित हुआ कि उन्होंने नौकरी लगवाने के नाम पर अवैध रूप से रकम लेकर पद का दुरुपयोग किया।

एसएसपी विजय अग्रवाल के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। आरोप था कि मोनिका ने अभय कुमार की बेटी प्रीति पटेल साहू से पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए और पुलिस नियमावली व सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन किया।

28 अक्टूबर 2024 से चल रही थी जांच

शिकायत मिलने पर 28 अक्टूबर 2024 को विभागीय जांच शुरू हुई। इस दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के निर्देश पर साक्ष्य और गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

आरोप साबित, जवाब नहीं दिया

जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। मोनिका को 19 जुलाई 2025 को आरोपपत्र की प्रति दी गई, लेकिन उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया। इसके बाद 28 जुलाई 2025 को अंतिम नोटिस भेजा गया, जिसका भी कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन