होटल में मिला मलयालम एक्टर कलाभवन नवास का शव

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फेमस मलयालम अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास का शव शुक्रवार शाम को कोच्चि के चोट्टानिक्कारा स्थित एक होटल के कमरे में मिला। 51 वर्षीय नवास अपनी नई फिल्म ‘प्रकम्बनम’ की शूटिंग के लिए होटल में रुके हुए थे।

दिल का दौरा पड़ने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, होटल स्टाफ ने जब उन्हें रिसेप्शन पर नहीं पाया तो उनके कमरे में जाकर देखा, जहां वे बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।

पोस्टमार्टम कब और कहां होगा?

नवास का शव फिलहाल एसडी टाटा अस्पताल, चोट्टानिक्कारा में रखा गया है। पोस्टमार्टम 2 अगस्त को कलामस्सेरी सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।

फिल्मी सफर और निजी जीवन

कलाभवन नवास ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में ‘चैथन्यम’ फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मीनाक्षी कल्याणम’, ‘जूनियर मैंड्रेक’, ‘चंदामामा’, ‘अम्मा अम्मायम्मा’, ‘माई डियर कराडी’ और ‘मट्टुपेट्टी मचान’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

वे एक शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट और गायक भी थे। साथ ही कई टेलीविजन सीरियल्स में भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2002 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

हाल ही में कोटा श्रीनिवास राव, राजेश और फिश वेंकट जैसे सितारों के निधन की खबरों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री पहले ही गमगीन थी, अब कलाभवन की मौत ने एक और झटका दे दिया है।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और मलयालम सिनेमा से जुड़े कई सितारों ने नवास के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन