दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री किरण सिंह देव दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। अपने दौरे के दौरान सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य के रजत जयंती कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ इस साल 25वां स्थापना वर्ष मना रहा है, जिसे “अमृत रजत महोत्सव” के रूप में 15 अगस्त 2025 से 21 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया गया है और उन्होंने आने की सहमति भी दे दी है।

इसके अलावा, सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, और जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात की।

🔹 छत्तीसगढ़ में ₹7000 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी – नितिन गडकरी ने राज्य में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए मंजूरी दी है।
🔹 बस्तर ओलंपिक को मिलेगा राष्ट्रीय मंच – खेल मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।

सीएम ने बताया कि राज्य में नक्सलवाद की स्थिति पर भी गृह मंत्री को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल के जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं और नक्सलवाद अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन