छत्तीसगढ़: छात्राओं से छेड़छाड़ कर 3 महीने से फरार शिक्षक को पुलिस ने दबोचा ।News4u36

छत्तीसगढ़: छात्राओं से छेड़छाड़ कर 3 महीने से फरार शिक्षक को पुलिस ने दबोचा

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

बिलासपुर। स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला फरार शिक्षक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी शिक्षक राम मूरत कौशिक (55) को सोमवार को शहर में घूमते देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 24 अप्रैल को स्कूल की कुछ छात्राओं ने हेडमास्टर से शिकायत की थी कि टीचर उन्हें अश्लील तरीके से छूता है और परेशान करता है। छात्राओं की शिकायत के बाद हेडमास्टर ने पूरे मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दी थी।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था। साथ ही हेडमास्टर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बाद से आरोपी तीन महीने तक फरार चल रहा था।

आरोपी ग्राम ढनढन का निवासी है और वर्तमान में उसलापुर के सागर दीप कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन