Poonch Encounter: पुंछ में दो आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी ।News4u36

Poonch Encounter: पुंछ में दो आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Poonch Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद से सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

संदिग्ध गतिविधियों के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

सेना को पुंछ के देगवार सेक्टर में LOC के पास संदिग्ध हलचल की जानकारी मिली। इसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके को घेर लिया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।

घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे आतंकी

माना जा रहा है कि दोनों आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे और किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहे थे। सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई अन्य आतंकी आसपास न छिपा हो।

श्रीनगर में भी तीन आतंकी ढेर

दो दिन पहले श्रीनगर में हुए “ऑपरेशन महादेव” में भी तीन आतंकी मारे गए थे। इनका संबंध पाकिस्तान और पहलगाम हमले से था। उनके पास से पाकिस्तानी वोटर कार्ड, हथियार और चॉकलेट बरामद हुई थीं, जो उनके पाकिस्तानी लिंक की पुष्टि करती हैं।

सेना अलर्ट, LOC पर कड़ी निगरानी

पुंछ और आसपास के इलाकों में सेना और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हैं। LOC के पास निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में किसी भी घुसपैठ को रोका जा सके।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन