‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़, बिल्हा की महिलाओं ने बढ़ाया मान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 124वें संस्करण में छत्तीसगढ़ का नाम गर्व के साथ लिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया और इसे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के बिल्हा नगर पंचायत की महिलाओं द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचार को प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में विशेष रूप से सराहा। महिलाओं ने वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेकर शहर की तस्वीर बदल दी।

मुख्यमंत्री ने कहा –

“बिल्हा की महिलाओं ने दिखा दिया कि जब संकल्प और सहयोग हो, तो कोई भी बदलाव असंभव नहीं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 7 शहरों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है, जिनमें बिल्हा भी शामिल है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, निगम आयुक्तों, सीएमओ, स्वच्छता दीदियों और सफाईकर्मियों को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने जशपुर जिले का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां के पांचों नगरीय निकायों ने स्वच्छता रैंकिंग में ऐतिहासिक छलांग लगाई है और उन्होंने हाल ही में वहां कर्मियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ अब जनसंवाद का एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है, जो देश की साधारण कहानियों को असाधारण प्रेरणा में बदल रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन