कोरबा: सफाई के दौरान करंट लगने से डॉक्टर की मौत, पत्नी गंभीर

कोरबा। जिले के मानिकपुर इलाके में रविवार को घर की छत की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर साफ-सफाई कर रहे डॉ. कलीम रिजवी (45) 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी डॉ. फिरदोस रिजवी (39) भी करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के वक्त डॉ. कलीम लोहे का पाइप उठा रहे थे, जो अचानक ऊपर से गुजरी बिजली की तार से टकरा गया। पत्नी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी झुलस गईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने कलीम को मृत घोषित किया।

फिरदोस की हालत अब भी नाजुक है और उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुआ, क्योंकि हाई वोल्टेज तार की सूचना पहले ही दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन