बिलासपुर: पत्नि ने जीजा को दी पति की हत्या की सुपारी ।News4u36

बिलासपुर: पत्नि ने जीजा को दी पति की हत्या की सुपारी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या के लिए जीजा को एक लाख रुपये की सुपारी दे दी। जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साढू को चिकन-शराब पार्टी के बहाने खदान में बुलाया और फिर सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

यह मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के तिफरा गांव का है। मृतक युवक साहिल पटेल (25) मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के मनोहरपुर का रहने वाला था और शादी के बाद पत्नी वर्षा खूंटे (20) के साथ तिफरा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि साहिल शराब का आदी था और पत्नी से मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस जांच में सामने आया कि वर्षा और उसकी मां ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू खूंटे को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। हत्या के लिए 8 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। इसके बाद राजाबाबू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साहिल की हत्या की योजना बनाई।

आरोपी उसे चिकन-शराब पार्टी के बहाने हिर्री माइंस की डोलोमाइट खदान छतौना ले गया, जहां उसे शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला गया।

अगली सुबह 17 जुलाई को खदान में काम करने पहुंचे मजदूरों ने एक युवक की नग्न अवस्था में लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिलीं। जांच में पास की शराब दुकान से CCTV फुटेज खंगाले गए, जिससे तीन युवक बाइक पर शराब और चिकन खरीदते दिखे।

मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन