बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के कसडोल थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। व्यापारी से मोबाइल और कैश लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
क्या है मामला?
रविवार की रात व्यापारी शशि साहू कसडोल से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में जातापाठ के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और मोबाइल व ₹20,000 लूट लिए।
पीड़ित व्यापारी ने तुरंत कसडोल थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
कैसे पकड़ाए आरोपी?
पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की मदद से जांच शुरू की और तीनों आरोपियों तक पहुंच गई। पूछताछ में तीनों युवकों ने लूट की बात कबूल कर ली है।
आरोपी रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र के रहने वाले हैं और घटना वाले दिन तुरतुरिया घूमने आए थे।
अब पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
