सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पापा, कियारा ने बेटी को जन्म दिया ।News4u36

सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पापा, कियारा ने बेटी को जन्म दिया

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। लंबे समय से कियारा की प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में थीं और अब उनके घर खुशियों की किलकारी गूंज उठी है।

हालांकि कियारा और सिद्धार्थ की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

फरवरी में किया था प्रेग्नेंसी का खुलासा

कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2025 में कियारा की प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अब जुलाई में उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं।

2023 में की थी शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

पहली मुलाकात कहां हुई थी?

कई लोग मानते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई थी, लेकिन असल में दोनों की पहली मुलाकात 2018 में ‘लस्ट स्टोरीज’ की रैपअप पार्टी में हुई थी। कियारा ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन