टोरंटो (कनाडा)। टोरंटो में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक नस्लीय हमला सामने आया है, जहां रथ यात्रा में शामिल हिंदू श्रद्धालुओं पर अंडे फेंके गए।
यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु सड़कों पर भक्ति गीत गाते हुए रथ यात्रा में भाग ले रहे थे।
📹 वीडियो में कैद हुई घटना
कनाडा की संगना बजाज नाम की महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
उन्होंने बताया कि अंडे पास की एक बिल्डिंग से फेंके जा रहे थे, जो फुटपाथ और सड़क पर जाकर गिरे।
🚫 कोई रोक नहीं पाया, लेकिन श्रद्धा नहीं रुकी
संगना ने बताया,
“हम सब स्तब्ध थे, आहत थे… लेकिन हमने रथ यात्रा रोकी नहीं। नफरत कभी हमारी आस्था पर हावी नहीं हो सकती।”
उन्होंने कनाडा में नस्लवाद से इनकार करने वालों को जवाब देते हुए कहा,
“लोग कहते हैं कि कनाडा में नस्लवाद नहीं है। लेकिन ये घटना खुद सब कुछ कह रही है।”
