रायगढ़:  उपसरपंच बनने के लिए पंचों को दी गई बाइक, बड़ा खुलासा

रायगढ़। जनपद पंचायत बरमकेला की ग्राम पंचायत मारोदरहा में उपसरपंच चुनाव को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच बनने की लालसा में एक पंच ने कथित रूप से 9 अन्य पंचों को प्लेटिना बाइक देकर अपने पक्ष में वोट डलवाए और पद हासिल कर लिया।

बताया जा रहा है कि 10 मार्च 2025 को हुए चुनाव से पहले दिनेश डनसेना नाम के पंच ने चंद्रपुर (जिला सक्ती) के अरुण ऑटो से 100cc की प्लेटिना मोटरसाइकिलें खरीदकर बांटीं। आरोप है कि ये मोटरसाइकिलें वार्ड 1, 2, 4, 7, 8, 11, 12 और 15 के पंचों को दी गईं ताकि वे दिनेश के पक्ष में वोट दें।

इस पूरे सौदे में जिन पंचों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं:

हुलसी बाई (वार्ड 11)

शकुंतला पटेल (वार्ड 12)

गंधरवी चौहान (वार्ड 15)

तेजराम उनसेना (वार्ड 1)

शक्राजीत साहू (वार्ड 2)

मोंगरा साहू (वार्ड 4)

संजय सिदार (वार्ड 7)

सुनीता सिदार (वार्ड 8)


विरोधियों ने कोर्ट में दी चुनौती, सुनवाई लगातार टल रही

इस कथित खरीद-फरोख्त के खिलाफ विरोधी पक्ष ने एसडीएम कोर्ट बरमकेला में शिकायत की है, लेकिन सुनवाई लगातार टल रही है। आरोप है कि जानबूझकर कोर्ट में संबंधित फाइल समय पर नहीं भेजी जा रही, जिससे आरोपी को राहत मिल सके।

ऑडियो क्लिप से हो सकता है बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, सौदेबाजी से जुड़ी कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं, जिनमें मोटरसाइकिल सौंपने और वोट के बदले डील की बातचीत होने का दावा किया गया है। अगर यह रिकॉर्डिंग सही साबित होती है, तो यह मामला ग्राम पंचायत स्तर के चुनाव में एक बड़ा भ्रष्टाचार कांड बन सकता है।

अब निगाहें अगली सुनवाई की तारीख पर

शिकायतकर्ता ने सबूत और गवाह तैयार कर लिए हैं। अब सबकी निगाहें कोर्ट की अगली तारीख पर टिकी हैं, जो बार-बार टलती जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन