राहुल गांधी पर बृजमोहन अग्रवाल का हमला – कहा, पहले अपने गिरेबान में झांकें

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी ‘वोट चोरी’ की साजिश कर रही है।

इस पर जवाब देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस ने सालों तक सत्ता में रहकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है।” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आज पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से काम कर रहा है। उस पर शक करना लोकतंत्र और देश पर शक करने जैसा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी निशाना

बृजमोहन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उस टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई, जिसमें खड़गे ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का श्रेय अमेरिका को दिया था। उन्होंने कहा, “भारत के नेता होकर अगर आप पाकिस्तान और अमेरिका का गुणगान करते हैं, तो यह निष्ठा पर सवाल खड़े करता है।”

हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषाओं पर भी रखी राय

हाल ही में अभिनेता पवन कल्याण ने कहा था कि “तेलुगू हमारी मां है और हिंदी मौसी।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “हिंदी देश की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। सभी को हिंदी को अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे देशवासियों के बीच विश्वास और जुड़ाव बढ़ता है।”

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन