दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Pulsar N150 बाइक को हटा दिया है। अब यह बाइक वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने इसकी बिक्री को या तो अस्थायी रूप से बंद किया है या फिर इसे पूरी तरह डिस्कॉन्टिन्यू करने का फैसला ले लिया है।
बिक्री में गिरावट बनी बड़ी वजह?
बजाज के 150cc सेगमेंट में दो प्रमुख मॉडल थे –
Pulsar 150 (क्लासिक)
Pulsar N150 (स्पोर्टी डिजाइन)
पल्सर N150 को खासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था, इसका लुक काफी हद तक Pulsar N160 जैसा था। लेकिन मई 2025 में 150cc पल्सर मॉडल की बिक्री में करीब 50% गिरावट देखी गई।
मई 2024 में जहां 29,386 यूनिट्स बिकी थीं,
वहीं मई 2025 में सिर्फ 15,937 यूनिट्स ही बिक पाईं।
160cc बाइक्स में बढ़ी लोगों की रुचि
जहां 150cc बाइक्स की बिक्री घटी है, वहीं बजाज की 160cc रेंज ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
Pulsar N160 और NS160 की बिक्री में 24.88% की वृद्धि दर्ज की गई है।
मई 2025 में 160cc रेंज की 22,372 यूनिट्स बिकीं।
यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि ग्राहक अब थोड़े ज्यादा पावरफुल इंजन और नए फीचर्स की ओर रुख कर रहे हैं।
Pulsar N150 – जानें इसके फीचर्स
इंजन: 149.68cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड
पावर: 14.3 bhp, टॉर्क: 13.5 Nm
गियरबॉक्स: 5-स्पीड
अन्य फीचर्स:
सिंगल-चैनल ABS
17-इंच अलॉय व्हील
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
कीमत: ₹1.22 लाख से ₹1.46 लाख (एक्स-शोरूम)
