कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलीबारी

टोरंटो/मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में खुले नए कैफे KAP’S CAFÉ पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के वक्त वहां कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई है। कनाडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

3 दिन पहले हुआ था कैफे का उद्घाटन

यह फायरिंग कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के कैफे के उद्घाटन के सिर्फ 3 दिन बाद हुई है। यह कैफे कपिल और गिन्नी की दो साल की मेहनत का नतीजा है, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित थे। सोशल मीडिया पर कैफे की तस्वीरें वायरल हुई थीं और कई सेलेब्स ने कपिल को शुभकामनाएं भी दी थीं।

आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है और NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान से नाराज होकर लड्डी ने इस फायरिंग को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में जुटी, वीडियो वायरल

फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गोलियों की आवाज साफ सुनी जा सकती है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हमला पूरी प्लानिंग के तहत किया गया था। हालांकि, किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि पिछले साल पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर भी ऐसी ही फायरिंग हुई थी। उस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली थी।

कपिल फिलहाल शो की शूटिंग में व्यस्त

इस घटना के बीच कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान गेस्ट बनकर पहुंचे थे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन