दुर्ग: हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हुई हैक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैकरों ने निशाना बनाया है। यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट हैक कर दी गई है और होम पेज पर अपशब्द और धमकियां पोस्ट की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, इस साइबर अटैक की जिम्मेदारी पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप HOAX 1137 ने ली है। हैकरों ने वेबसाइट पर पाकिस्तान से जुड़े पोस्टर भी लगा दिए। फिलहाल यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा के लिहाज से सर्वर डाउन कर दिया है और टेक्निकल टीम सुधार कार्य में जुटी है।

एडमिशन सीजन में बड़ी परेशानी

इस समय यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में वेबसाइट हैक होने से छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि डाटा से छेड़छाड़ हुई है या नहीं।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे साइबर अटैक

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी हैकरों ने भारतीय वेबसाइट को निशाना बनाया हो। इससे पहले भी कई सरकारी वेबसाइटों को हैक कर अपशब्द और धमकियाँ पोस्ट की जा चुकी हैं। अच्छी बात यह रही कि समय रहते वेबसाइट का सर्वर बंद कर दिया गया और सुधार कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन