रायगढ़ में जादू-टोने के शक में खौफनाक मर्डर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग बैगा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्राम टेंडा में हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की टांगी भी बरामद कर ली गई है।

घटना 1 जुलाई की है, जब 58 वर्षीय कपेश्वर राठिया रात में अपने घर के परछी में सो रहे थे। अगली सुबह उनका शव खाट पर खून से सना हुआ मिला। पुलिस जांच में उनके सिर, चेहरे और कान पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट बताया गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि गांव के ही रविंद्र राठिया (23) ने टांगी से कपेश्वर की हत्या की। पूछताछ में उसने बताया कि संतोष कुमार बीसी (39) ने उसे उकसाया था। संतोष ने कपेश्वर पर जादू-टोने का आरोप लगाया और कहा कि वह उसकी बीमारियों की वजह है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन