रायपुर: कबीर नगर में चलती कार से फेंकी गई लाश, सेक्स वर्कर समेत चार गिरफ्तार ।News4u36

रायपुर: कबीर नगर में चलती कार से फेंकी गई लाश, सेक्स वर्कर समेत चार गिरफ्तार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चलती कार से युवक की लाश फेंक दी गई।

यह घटना थाने के पीछे बन रही नई सड़क पर हुई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कार की पहचान की और कार मालिक, एक युवती और दो युवकों को हिरासत में लिया।

मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई, जिसके हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ था। शव की हालत देखकर पुलिस को ड्रग ओवरडोज से मौत होने की आशंका है।

पुलिस जांच में सामने आया कि कार में मौजूद युवती सेक्स वर्कर है और वह नशे की आदी है। कार में नशे का सेवन हो रहा था, तभी मंदीप ने ड्रग की अधिक मात्रा ले ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथी घबरा गए और अस्पताल ले जाने के बजाय शव को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए।

हिरासत में लिए गए चारों आरोपी – कार मालिक, एक अन्य युवक और युवती – सभी नशे में पाए गए। पुलिस ने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस तरह का नशा किया गया था।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन