TNPL 2025: रविचंद्रन अश्विन पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप, मदुरै पैंथर्स ने की शिकायत

चेन्नई। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2025) में खेल रहे अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विवादों में घिर गए हैं। डिंडीगुल ड्रैगंस के कप्तान अश्विन पर गेंद से छेड़छाड़ (Ball Tampering) करने का आरोप लगा है। ये आरोप मदुरै पैंथर्स टीम ने लगाए हैं, जिसने TNPL के आयोजकों से इसकी आधिकारिक शिकायत की है।

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 14 जून को हुए मैच में मदुरै पैंथर्स ने दावा किया कि डिंडीगुल टीम के खिलाड़ी ऐसे तौलिये का इस्तेमाल कर रहे थे, जिस पर किसी रसायन (Chemical) का प्रयोग किया गया था। आरोप है कि इससे गेंद भारी हो गई और मैच में अनुचित लाभ मिला।

TNPL आयोजकों ने मांगे सबूत

TNPL के CEO प्रसन्ना कन्नन ने कहा कि शिकायत स्वीकार कर ली गई है, लेकिन अब मदुरै पैंथर्स को इस आरोप के सबूत देने होंगे। उन्होंने कहा,

“शिकायत देरी से आई, लेकिन हमने इसे मान्य किया है। अब हम सबूतों का इंतजार कर रहे हैं।”


सच्चाई मिलने पर होगी निष्पक्ष जांच

प्रसन्ना ने आगे कहा कि अगर शिकायत में सच्चाई पाई गई तो स्वतंत्र जांच समिति बनाई जाएगी। वहीं अगर कोई ठोस सबूत नहीं दिए गए तो मदुरै पैंथर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

“बिना सबूत के किसी खिलाड़ी या टीम पर आरोप लगाना गलत है। अगर सबूत नहीं मिले, तो पैंथर्स को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन