बिलासपुर: परिवार छोड़कर रह रहा युवक फंदे से लटका मिला, जांच जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक की लाश गांव के पास एक पेड़ से लटकी मिली है। पुलिस इसे आत्महत्या (Suicide) का मामला मान रही है। यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव की है।

रविवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने देसी शराब दुकान के पीछे बबूल के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी देखी। युवक के गले में नारियल की रस्सी का फंदा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

युवक की पहचान जय पटेल (25) के रूप में हुई है, जो ग्राम सोनसरी का रहने वाला था। कुछ साल पहले वह अपना गांव छोड़कर जोंधरा गांव में आकर रहने लगा था। यहां वह शराब दुकान के पास मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन