आरोपियों को उकसाने, सोनम ने 20 लाख में दी थी पति की सुपारी

इंदौर: मेघालय हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने पहले हत्या के लिए आरोपियों से 4 लाख रुपये में सौदा तय किया, लेकिन बाद में यह राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी।

🕵️‍♂️ पहले सौदा, फिर हत्या की खौफनाक योजना

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम ने आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। ये तीनों आरोपी 20 मई को सोनम और राजा के साथ मेघालय रवाना हुए थे।

🧳 बेंगलुरु से शिलॉन्ग तक का प्लान

आरोपियों की सोनम और राजा से पहली मुलाकात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई थी। वहां से वे शिलॉन्ग पहुंचे और 22 मई को होटल के पास रुक गए। 23 मई को सोनम और राजा ट्रेकिंग पर गए, जहां सोनम ने हत्या के लिए उन्हें उकसाया।

❌ पहले इनकार, फिर 20 लाख के लालच में मर्डर

शुरुआत में आरोपियों ने थकावट का बहाना बनाकर हत्या से इनकार कर दिया। लेकिन जब सोनम ने 20 लाख रुपये देने की बात कही, तब उन्होंने राजा पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को खाई में फेंकने में सोनम ने भी मदद की।

🚉 हत्या के बाद इंदौर लौटी सोनम

हत्या के दो दिन बाद सोनम ट्रेन से सिलीगुड़ी होते हुए इंदौर पहुंची और एक किराए के मकान में अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ रहने लगी। पुलिस के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल हथियार गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से खरीदा गया था।

📅 शादी के 12 दिन बाद मिला मौत का तोहफा

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 20 मई को दोनों हनीमून पर गए थे। 2 जून को राजा का शव खाई से मिला। सोनम 8 जून को गाजीपुर में पकड़ी गई। अब तक इस मामले में 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन