कोरबा: ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने लड़की को किया चाकू से लहूलुहान : Ex-Boyfriend Attack in Korba

Ex-Boyfriend Attack in Korba: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ब्रेकअप के बाद जुनूनी प्रेमी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की पहचान राहुल सारथी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार, 7 जून को हुई।

पीड़िता और उसकी मां आरोपी को समझाने के लिए उसके घर गई थीं कि वह लड़की को परेशान करना बंद करे। इसी दौरान राहुल ने लड़की के सीने पर चाकू से वार कर दिया। जब मां ने बीच-बचाव किया तो उसे भी चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, राहुल और पीड़िता एक साल तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन राहुल के शक और हिंसक व्यवहार के कारण लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी वह पीछा करता रहा और कई बार मारपीट और धमकी दे चुका था।

पीड़िता ने बताया कि राहुल अक्सर कहता था – “तेरे चक्कर में मैं मोहल्ले में बदनाम हो गया हूं, अब तुझे किसी और का नहीं होने दूंगा।” पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन