June 29, 2026
बिलासपुर: साधु और महिला मिलकर कर रहे थे गांजा तस्करी, पुलिस ने दबोचा
Advertisement Banner

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला और साधु के भेष में रह रहे बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से मिलकर गांजा बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 17,700 रुपए आंकी गई है।

कैसे हुआ खुलासा?

सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को सूचना मिली थी कि कबीरधाम जिले के कुंडा से एक बुजुर्ग साधु बनकर बिलासपुर आया है और वह स्थानीय महिला के साथ मिलकर गांजा तस्करी कर रहा है।
जांच में पता चला कि आरोपी ईश्वर बरेठ (70) चोरभट्ठी इलाके में साधु के रूप में रह रहा है। वह गांव की महिला कांति पांडेय (46) के साथ मिलकर गांजा बेचता था।

पुलिस ने दबिश दी और पहले घर की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। फिर बाड़ी (खेत) में जांच की गई, जहां नीले ड्रम में गांजा छिपा कर रखा गया था।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने गांजा बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन