छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बालोद और राजनांदगांव में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बालोद और राजनांदगांव में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी बारिश और आंधी

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के साथ बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद और कोरबा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

प्रदेश में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

जल्द आ सकता है मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। वहीं, लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया ।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन