हेरा फेरी 3 विवाद: परेश रावल बोले- वकील ने जवाब भेज दिया है

हेरा फेरी 3′ को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। अब अभिनेता परेश रावल ने एक नया ट्वीट कर बताया कि उनके वकील ने फिल्म के मेकर्स को जरूरी जवाब भेज दिया है। परेश रावल के बदले सुर देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को यह सब एक PR गेम लग रहा है।

परेश रावल ने क्या कहा?

25 मई 2025 को परेश रावल ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा,
“मेरे वकील अमीत नाइक ने सही टर्मिनेशन और एग्जिट को लेकर उचित जवाब भेजा है। एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।”

इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि परेश रावल और फिल्म के मेकर्स के बीच अब भी सबकुछ ठीक नहीं हुआ है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

परेश रावल के ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “पर सर आप मूवी से एग्जिट क्यों कर रहे हो?”

दूसरे ने कहा, “बाबूराव नहीं तो फिल्म नहीं। फिल्म देखनी ही नहीं है अब।”

एक ने शक जताते हुए कहा, “ये सब PR स्टंट लग रहा है। सब स्क्रिप्टेड लगता है।”


परेश रावल ने लौटाए 11 लाख रुपये

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर मिले थे। उनकी कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज़ में देरी को देखते हुए परेश ने खुद को प्रोजेक्ट से अलग कर लिया।

हालांकि, इसके बाद प्रोडक्शन कंपनी (जो अक्षय कुमार की है) ने उन पर 25 करोड़ रुपये का केस कर दिया। जवाब में परेश ने न केवल 11 लाख रुपये लौटाए, बल्कि उस पर 15% सालाना ब्याज और एग्जिट के बदले कुछ अतिरिक्त राशि भी दी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन