रायपुर में बारिश से मिली राहत, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी ।News4u36

रायपुर में बारिश से मिली राहत, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई और बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बादलों के चलते प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से हो रहे मौसम के बदलाव ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी ।

तेज आंधी और बारिश की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन