Donald Trump Apple Tariff: अगर भारत में बना iPhone, ट्रंप ने Apple को दी खुली धमकी

Donald Trump Apple Tariff: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर Apple को चेतावनी दी है कि अगर iPhone भारत में बना तो कंपनी को भारी टैरिफ (Import Duty) का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने साफ कहा कि iPhone की मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में ही होनी चाहिए, वरना Apple को अमेरिका में बिकने वाले हर iPhone पर कम से कम 25% टैक्स देना होगा।

ट्रंप की चेतावनी – “भारत में iPhone बना तो लगेगा टैक्स बम”

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने पहले भी Apple के CEO टिम कुक को चेतावनी दी थी। अब उन्होंने दोहराया कि “अगर Apple ने भारत या किसी और देश में iPhone बनाया, तो उसे अमेरिका में भारी टैरिफ देना होगा।”

Apple की भारत में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग

Apple अब हर पांच में से एक iPhone भारत में असेंबल कर रहा है। यानी कंपनी ने अपने कुल उत्पादन का लगभग 20% भारत में शिफ्ट कर दिया है। आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ाकर 60% तक किया जा सकता है। Apple भारत में निवेश बढ़ाकर चीन पर निर्भरता कम करना चाहती है, जहां अब व्यापारिक अस्थिरता बढ़ रही है।

ट्रंप पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने Apple को इस तरह की धमकी दी है। पहले भी उन्होंने भारत में iPhone प्रोडक्शन पर नाराजगी जताई थी, लेकिन कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लान्स में बदलाव नहीं किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन