June 28, 2026
मां को याद कर भावुक हुई जैकलीन फर्नांडिस, बोलीं- "टूट गई थी"
Advertisement Banner

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपनी मां किम फर्नांडिस के निधन पर चुप्पी तोड़ी है। अप्रैल में मां के गुजर जाने के बाद जैकलीन भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा, “मैं मां को खोने के बाद टूट गई थी। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझ पर गर्व किया।”

एक यादगार पल:

जैकलीन ने एक खास किस्सा भी साझा किया जब उनके माता-पिता फिल्म ‘Kill ‘Em All 2’ की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने इटली आए थे। उस वक्त वो अपने बचपन के हीरो जीन-क्लॉड वैन डैम के साथ काम कर रही थीं। उन्होंने बताया, “मेरे माता-पिता को मुझ पर बहुत गर्व हुआ। उन्हें देखकर लगा कि मेरी मेहनत सफल हो गई।”

मां को लेकर अफसोस:

जैकलीन ने कहा, “मुझे खुशी है कि मां के आखिरी महीनों में उनके साथ वक्त बिता पाई, लेकिन लगता है कि और भी कुछ कर सकती थी। आज भी उस सच को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाई हूं।”

मानसिक तनाव और सुकेश चंद्रशेखर मामला:
हालांकि जैकलीन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों में उन्होंने माना कि इस पूरे विवाद का उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा।
“मैंने बहुत मानसिक दबाव झेला, लेकिन काम नहीं छोड़ा और खुद को संभाले रखा,” उन्होंने कहा।

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?

सुकेश 200 करोड़ की ठगी के मामले में जेल में बंद है। जैकलीन का नाम भी इस केस में सामने आया था, लेकिन उन्होंने हमेशा किसी भी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन