विवादों से तंग आकर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने छोड़ा देश

जालंधर। मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल — सहिज अरोड़ा और रूप अरोड़ा — ने भारत छोड़कर यूनाइटेड किंगडम (यूके) में स्थायी रूप से बसने का निर्णय लिया है। रूप अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए खुद यह पुष्टि की कि अब वे कभी भारत नहीं लौटेंगे। यह फैसला उन्होंने लगातार मिल रही धमकियों और विवादों से परेशान होकर लिया।

विवादों से भरा रहा सफर

जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक से बीआर अंबेडकर चौक के बीच स्थित अपनी दुकान से इस कपल ने भारत में पहली बार ‘कुल्हड़ पिज्जा’ का अनोखा आइडिया शुरू किया था। यह आइडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और देशभर के फूड ब्लॉगर्स और दर्शकों का ध्यान खींचा। सड़क किनारे छोटे स्टॉल से शुरू हुई उनकी यात्रा शादी के बाद कारोबार के विस्तार तक जा पहुंची।

हालांकि, समय के साथ वे कई विवादों में भी घिरते गए। एक बार उन्होंने एयर राइफल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाली, जिस पर पुलिस ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया। उन्हें थाने से ही ज़मानत मिल गई थी।

करीब एक महीने पहले बाबा बुद्धा दल के निहंग बाबा मान सिंह अकाली ने उनके रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सहिज से पगड़ी उतारने और सोशल मीडिया वीडियो बंद करने की मांग की। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियाँ भी मिलने लगीं।

तलाक की अफवाहें और नई शुरुआत

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया, जिससे तलाक की अफवाहें तेज़ हो गईं। हालांकि, अब यह साफ हो चुका है कि कपल अपने बेटे के साथ यूके में स्थायी रूप से बस चुका है और भारत लौटने की उनकी कोई योजना नहीं है।

कुल्हड़ पिज्जा की शुरुआत और लोकप्रियता

सहिज और रूप की यह अनोखी पेशकश — कुल्हड़ में पिज्जा — ने उन्हें न सिर्फ जालंधर, बल्कि पूरे भारत में पहचान दिलाई। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन विवादों और सुरक्षा चिंताओं के चलते उन्होंने भारत से अलविदा कह दिया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन