कंगना रनौत भड़कीं, बोलीं- पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देना चाहिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर गुस्सा जाहिर किया है। सीमा पर जारी तनाव के बीच उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए पाकिस्तान को ‘कॉकरोच और आतंकवादियों से भरा घटिया देश’ कहा और उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देने की बात कही।

कंगना की तीखी प्रतिक्रिया

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा:
“कॉकरोच कहीं के… आतंकवादियों से भरा मक्कार और घटिया मुल्क… इसे दुनिया के नक्शे से ही मिटा देना चाहिए।”

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। समर्थकों ने उनकी बात का समर्थन किया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर आलोचना भी की।

फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ा टकराव

इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के कई एक्टर्स भी आमने-सामने हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। वहीं, बॉलीवुड से कई सितारे भारतीय सेना के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं।

कंगना का पहले भी रहा है समर्थन

कंगना इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर पर हमलों को लेकर पाकिस्तान की आलोचना कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने लिखा था, “हिम्मत मत हारना जम्मू। भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया है।”

वर्क फ्रंट पर कंगना रनौत

फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और ओटीटी पर भी औसत प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन