June 30, 2026
महासमुंद: कटर मशीन से दर्दनाक हादसा, पेड़ काटते समय युवक की मौत
Advertisement Banner

महासमुंद (छत्तीसगढ़) – जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पेड़ काटते समय कटर मशीन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित यादव के रूप में हुई है, यह दर्दनाक घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 4 थानापारा की है।

तेज अंधड़ के बाद गिरा था नीम का पेड़

जानकारी के अनुसार, हाल ही में आए तेज अंधड़ और बारिश के चलते एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया था। सोमवार को ललित यादव पेड़ को काटने के लिए कटर मशीन लेकर पहुंचा था।

भारी डाल गिरने से बिगड़ा संतुलन

जैसे ही ललित ने पेड़ काटना शुरू किया, तभी अचानक पेड़ की एक भारी डाल उसके ऊपर गिर गई। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और कटर मशीन उसकी गर्दन पर चल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन