प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – पहलगाम हमले के पीड़ितों को मिलेगा न्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने यह बात अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है और हर भारतीय के दिल में गहरी पीड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसने हर भारतीय को दुखी किया है। हमले की तस्वीरें देखकर हर भारतीय का खून खौल उठा। देशभर के लोग पीड़ितों के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति और विकास से आतंकियों को तकलीफ हो रही थी। कश्मीर में स्कूल-कॉलेज अच्छे से चल रहे थे, निर्माण कार्य तेजी से हो रहे थे और पर्यटन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। आतंकियों ने इस तरक्की को रोकने के लिए ये साजिश रची।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये विकास पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने हमला किया। लेकिन हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।”

दुनियाभर से आ रही है संवेदनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमले के बाद पूरी दुनिया ने भारत के साथ सहानुभूति दिखाई। कई वैश्विक नेताओं ने फोन और पत्र के जरिए संवेदनाएं भेजीं और इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी इस हमले के पीछे है, उसे कठोर सजा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने और किन मुद्दों पर बात की?

प्रधानमंत्री ने पूर्व ISRO प्रमुख डॉ. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ का जिक्र किया, जिसमें म्यांमार भूकंप के समय फंसे लोगों को बचाया गया।

मोदी ने बताया कि इथोपिया में भारतीय समुदाय ने दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की और उनकी मदद की।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन