कोरबा/सूरजपुर: करोड़पति बनने का झांसा देकर तांत्रिक ने बैंक कर्मचारी से ठगे 14 लाख ।News4u36

कोरबा/सूरजपुर: करोड़पति बनने का झांसा देकर तांत्रिक ने बैंक कर्मचारी से ठगे 14 लाख

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा/सूरजपुर। “सोने का हंडा” दिलाने का सपना दिखाकर एक फर्जी तांत्रिक ने बैंक कर्मचारी से 14.09 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी खुद को तंत्र विद्या जानने वाला बताकर झांसा देता था कि वो जमीन से गड़ा हुआ धन (हंडा) निकालकर उसे सोने में बदल सकता है। लेकिन जब हंडा निकाला गया, तो उसमें सिर्फ मिट्टी निकली। यह मामला साल 2022 का है। करीब दो साल फरार रहने के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को कोरबा जिले के नकटीखार से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित अभिषेक प्रताप सिंह सूरजपुर जिले के खोंड़ गांव के रहने वाले और पेशे से बैंक कर्मचारी हैं। जून 2022 में उनकी मुलाकात बैंक में विमल सिंह ठाकुर नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने उन्हें एक खास तांत्रिक नरेश पटेल के बारे में बताया। कहा कि नरेश जमीन से गड़ा खजाना निकालकर उसे तंत्र-मंत्र से सोना बना सकता है।

जल्द अमीर बनने के लालच में अभिषेक तैयार हो गए। नरेश अपने साथियों विमल और मनोज के साथ अभिषेक के घर पहुंचे। वहां उन्होंने जमीन से मिट्टी का घड़ा (हंडा) निकाला और कहा कि अब खास पूजा के बाद यह सोने में बदल जाएगा। कुछ दिन बाद जब कोई बदलाव नहीं हुआ तो अभिषेक को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शुरुआत में एक आरोपी पकड़ा गया, लेकिन मुख्य आरोपी नरेश पटेल फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर कोरबा में दबिश दी गई और थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम ने नरेश को नकटीखार से गिरफ्तार कर लिया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन