Balod accident: तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

Balod accident: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान ग्राम आडेझर निवासी भूपेश कुमार कोमरे (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों के नाम समीर कोमरे (18 वर्ष) और नेमीचंद लोहार (19 वर्ष) बताए गए हैं। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लाया गया और फिर हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर डौंडी से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे ग्राम खैरवाही के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर डौंडी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार चालक हादसे में सुरक्षित बताया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन