रुड़की कॉलेज में प्रैक्टिकल के दौरान 12 छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार ।News4u36

रुड़की कॉलेज में प्रैक्टिकल के दौरान 12 छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

उत्तराखंड: रुड़की – शहर के एक सरकारी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पर 12 छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी प्रोफेसर प्रैक्टिकल लेने के लिए हरिद्वार जिले के चुड़ियाला डिग्री कॉलेज से आया था। घटना के बाद कॉलेज में भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने वायवा परीक्षा के दौरान छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाकर आपत्तिजनक हरकतें कीं। एक छात्रा की हथेली पर मोबाइल नंबर भी लिखा और रात में कॉल करने को कहा। छात्राओं के विरोध और जानकारी साझा करने के बाद मामला उजागर हुआ।

कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के अनुसार, छात्राओं की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दो दिनों से प्रैक्टिकल चल रहे थे। विश्वविद्यालय को भी मामले की जानकारी दी जा चुकी है और दोनों दिन के प्रैक्टिकल निरस्त कर दिए गए हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन