June 27, 2026
Advertisement Banner

जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में,इंडिया टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने, भारतीय खिलाड़ियों के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस का दिल टूट जाएगा.

 चेतन शर्मा ने कुछ ऐसे सनसनीखेज खुलासे कर दिए हैं, जिसे सुन सभी क्रिकेट प्रेमियों को झटका लग सकता है. शर्मा ने बताया है कि इंडिया टीम के कुछ बड़े खिलाड़ी अपने आपको फिट दिखाने के लिए इंजेक्शन का सहारा लेते हैं.

 ये इंजेक्शन ऐसे होते हैं की उन्हें डोपिंग टेस्ट में पकड़ा नहीं जा सकता है. शर्मा ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के बारे में ऐसी बातें बताई है, की जिसे सुनकर क्रिकेटर के सभी फैंस को गुस्सा जरूर आएगा.

इंडिया टीम के कुछ खिलाड़ियों के फिटनेस का राज!

खुफिया कैमरे पर बात करते हुए चेतन शर्मा ने बताया कि, कुछ खिलाड़ी 80-85 फीसदी फिट होने पर इंजेक्शन के सहारे खुद को 100 फीसदी फिट साबित करते हैं.

 इन खिलाड़ियों को पता होता है कि,किस तरह के इंजेक्शन को डोपिंग टेस्ट में पकड़ा नहीं जा सकता, सभी मैच में खेलने की लालच में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इंजेक्शन की मदद लेते हैं.

 चेतन शर्मा ने अपने बयान में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि इसमें कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. 

बुमराह के फिटनेस का राज

 जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से काफी लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर रहे हैं. अब चेतन शर्मा ने उनकी चोट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

 उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ इंडिया को 3 मैचों की सीरीज खेलनी थी. जिसमें बुमराह अनफिट होते हुए भी, फिट होने का दावा कर रहे थे.

 बुमराह की चोटें काफी गंभीर थी, वे NCA से अच्छी तरह से फिट होकर नहीं लौटे थे. जिसकी वजह से सीरीज में मैच के दौरान उनकी चोट इतनी गंभीर हो गई की, अभी तक वे पूरी तरह से ठीक नही हो पाए हैं.

 इस वजह से गई विराट की कप्तानी!

विराट कोहली की कप्तानी के बारे में चेतन शर्मा ने जी मीडिया को बताया कि, BCCI के पूर्व प्रेसीडेंट सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच ईगो की लड़ाई शुरू हो गई थी. 

विराट खुद को खेल से बड़ा मानने लग गए थे. चेतन ने कहा, “वो एक खतरनाक विवाद है.. क्योंकि वो प्लेयर बीसीसीआई के Against हो जाता है. 

असल में प्रेसिडेंट तो BCCI है ना..अब उसमें गलती किसकी है और किसकी नहीं, ये बाद में देख ली जाएगी, लेकिन ये सीधे सीधे बीसीसीआई पर अटैक होता है.. 

सभी प्लेयर को मना किया जाता है,क्योंकि जो नुकसान होगा वो प्लेयर का ही होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन